श्री अद्वैत स्वरूप सन्यास आश्रम में हुआ कार्यक्रम
श्री अद्वैत स्वरूप सन्यास आश्रम खदावर में धार्मिक कार्यक्रम करवाया गया।
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : श्री अद्वैत स्वरूप सन्यास आश्रम खदावर में धार्मिक कार्यक्रम करवाया गया। इस मौके पर स्वामी दिनेशानंद महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति किसी के दुख का कारण बनता है, वह नरक का भागी होता है। इसलिए हमें जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। किसी को दुख नहीं देना चाहिए। मनुष्य तेरी-मेरी में पड़कर भगवान से विमुख हो जाता है। सभी को पता है कि मृत्यु निश्चित है। एक दिन जरूर आएगी और उसका कुछ नहीं रहेगा। इसके बावजूद लोग नहीं समझ रहे हैं। पुरुषोत्तम मास के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर नंद बाई, मास्टर ओमप्रकाश, हर्षदीप, सुजल, वंश, अनुज, आदित्य, ऋषभ, चेतराम, कुलवीर सिंह, भूपेंद्रर सिंह, तृप्ता देवी, शुभ रानी, सुरेश, महेश कुमारी, मंगली, लाल देवी, नीलम कुमारी, दर्शना देवी आदि उपस्थित थे।