मनुष्य अपनी शक्ति को ध्यान में लगाए : साध्वी ज्ञाप्ति
मनुष्य को अपनी शक्ति को स्वार्थ में नहीं बलकि परमात्मा के ध्यान में लगाना चाहिए। यह विचार साध्वी ज्ञाप्ति बहन ने व्यक्त की। वह महिला उत्थान मंडल व युवा सेवा संघ द्वारा गांव गौसाईपुर स्थित आश्रम परिसर में आयोजित एक दिवसीय सत्संग समारोह को संबोधित कर रहीं थीं। इससे पहले श्रद्वालुओं के घरों से होती हुई आश्रम परिसर में पहुंची अखंड ज्योति का समूह साधकों की ओर से श्रद्वा पूर्वक स्वागत व नमन किया गया। साध्वी ज्ञाप्ति बहन ने सनातन धर्म, संस्कृति, ग्रंथों, ¨हदु संतों, मूल्यों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आदमी जैसा सोचता है वैसी ही आभा उसके शरीर के इर्द गिर्द बनती है।
संवाद सहयोगी, घरोटा : मनुष्य को अपनी शक्ति को स्वार्थ में नहीं बल्कि परमात्मा के ध्यान में लगाना चाहिए। यह विचार साध्वी ज्ञाप्ति बहन ने व्यक्त किए। वह महिला उत्थान मंडल व युवा सेवा संघ द्वारा गांव गोसाईपुर स्थित आश्रम परिसर में आयोजित एक दिवसीय सत्संग समारोह को संबोधित कर रहीं थीं। इससे पहले श्रद्वालुओं के घरों से होती हुई आश्रम परिसर में पहुंची अखंड ज्योति का समूह साधकों की ओर से श्रद्वापूर्वक स्वागत व नमन किया गया। साध्वी ज्ञाप्ति बहन ने सनातन धर्म, संस्कृति, ग्रंथों, ¨हदु संतों, मूल्यों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आदमी जैसा सोचता है वैसी ही आभा उसके शरीर के इर्द गिर्द बनती है। अगर आप विचार करते हो कि आपकी आभा सुंदर और सुहावनी है तो उसी प्रकार की आभा और विचार आपकी और ¨खचे आते हैं। इसलिए आपने विचारों को सुंदर व स्वच्छ रखें। साध्वी ज्ञाप्ति बहन ने आगे कहा कि एक प्रीति दूसरी प्राप्ति होती है। उन्होंने इस मौके समाजिक कुरीतियों से दूर रहते हुए मुनष्य को चरित्रवान व नैतिक मूल्यों से संपन्न होने को प्रेरित किया। इससे पहले रेखा बहन मैनपुरी ने मधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बनाया। इस मौके पर अध्यक्ष नरेश कुमार, संजीव, सुभाष जगगी, प्रवीण कुमार, मुकेश कुमार, मास्टर एस संधू, सुभाष चंद्र, रमा महाजन, सतीश महाजन, अनुपमा, गौरख यादव, प्रेम कुमार, रेणू शर्मा आदि उपस्थित थे।