राम रथयात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा से किया स्वागत
श्री राम अयोध्या न्यास के लिए सरना खंड की ओर से एक विशाल श्री राम की रथ यात्रा खंड संयोजक व नगर संयोजक बलकारी राम के नेतृत्व में निकाली गई।
संस, नरोट मेहरा:श्री राम अयोध्या न्यास के लिए सरना खंड की ओर से एक विशाल श्री राम की रथ यात्रा खंड संयोजक व नगर संयोजक बलकारी राम के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें विशेष रूप से राम जन्मभूमि सरना इकाई के संयोजक विनोद कुमार उपस्थित हुए। इस दौरान भारी संख्या में श्रीराम भक्तों ने इस रथयात्रा में हिस्सा लिया और यह रथ यात्रा गांव भरोली से शुरू होकर भरियाल लाहड़ी, गुजरां लाहड़ी, ठाकुरपुर, नाजोचक, कानवां, जकरोर, फरीदानगर, कटारूचक, झाकोलाहड़ी, धोबड़ा, फनगढि़या, बलसुआ से होते हुए आखिर कोटली मुगलां में समाप्त हुई।
रथयात्रा के दौरान राम जन्मभूमि इकाई सरना के संयोजक विनोद कुमार ने बताया कि इस राम यात्रा का उद्देश्य है कि 16 दिसंबर को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए विशाल धर्मसभा ट्रक यूनियन पठानकोट में आयोजित की जा रही है जिसमें कई धार्मिक संगठनों से विद्वान गुरु पहुंचेंगे। इस दौरान कोटली में भारतीय जनता पार्टी मंडल भोआ के उपाध्यक्ष ¨रकू शर्मा की अगुवाई में रथ यात्रा का फूलों की वर्षा से भव्य स्वागत किया।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर करण ¨सह, मुकेश कुमार, बलकार चंद, अश्विनी कुमार, नरेश कुमार, कुलदीप राज, सुख जीवन कुमार, अमित गुप्ता, केवल बाबा, हरजीत कुमार, सुनील कुमार, अरुण शर्मा, अवतार ¨सह, कश्मीरा ¨सह, गौरव शर्मा, लवली मल्होत्रा व हीरालाल आदि उपस्थित थे।