पंजाब सरकार हर फ्रंट पर फेल
पंजाब सरकार हर फ्रंट पर फेल है। यह बात आम आदमी पार्टी के नेता लाल चंद कटारूचक्क ने कही।
By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Dec 2020 04:22 PM (IST)Updated: Sun, 27 Dec 2020 04:22 PM (IST)
संवाद सहयोगी, घरोटा : पंजाब सरकार हर फ्रंट पर फेल है। यह बात आम आदमी पार्टी के नेता लाल चंद कटारूचक्क ने कही। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने लोगों को गुमराह करके वोट ले ली थी। इस बार जनता उनकी बातों में आने वाली नहीं है। लोग इनकी हकीकत जान चुके हैं। भोआ हलके में विकास कार्य पूरी तरह ठप पडे़ हुए हैं। गांवों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं है। विकास की तस्वीर क्षेत्र की सड़कों से पता चलती है। अब लोग आशा की किरण आप में देख रही है। उन्होने लोगों को अपील की वह आप से जुड़ कर इसको और मजबूत बनाये। इस मौके पर मास्टर हजारी लाल, सुशील कुमार, बलविद्र कुमार, शिव कुमार, कमल सैनी, यश पाल, मंगा, साहिल सैनी समेत अन्य भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें