विकास कम और नशे की तस्करी अधिक होने से पंजाब पिछड़ा : गणेश्वर
राज्य में कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार के कार्यकाल में पंजाब में विकास कम और नशे की तस्करी अधिक होने से पंजाब पिछड़ गया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 03:19 PM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 03:19 PM (IST)
संवाद सहयोगी, तारागढ़ : राज्य में कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार के कार्यकाल में पंजाब में विकास कम और नशे की तस्करी अधिक होने से पंजाब पिछड़ गया है। उक्त विचार भाजपा के एससी मोर्चा तारागढ़ मंडल अध्यक्ष गणेश्वर सिंह ने ने कैप्टन सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन के दौरान कहे। इस दौरान पूर्व सरपंच सुरेंद्र कुमार, चमन लाल, पृथ्वी सैनी, अमरजीत सिंह भी मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी बेरोजगारी के कारण इधर-उधर भटक रही है। वहीं नौजवान नशे का सेवन कर अपना जीवन बर्बाद कर रहै है, जो कि पंजाबियों के लिए चिता का विषय है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें