पनबस कर्मियों की हड़ताल खत्म, दोपहर बाद चली बसें
तीन दिनों के बाद पनबस कर्मियों की हड़ताल खत्म होने के बाद लोगों ने चैन की सांस ली। वीरवार दोपहर के बाद पनबस की बसें सड़कों पर दौड़ीं और यात्रियों को परिवहन सुविधा मिली। इस तीन दिन की हड़ताल के चलते पनबस को दस लाख रूपये का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। इससे पहले वीरवार को पनबस ड्राइवर कंडक्टर यूनियन ने गेट रैली निकाली और मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रधान सुखविद्र सिंह महासचिव कमल ज्योति पदाधिकारी जोगिद्र पाल ने कहा कि परिवहन
फोटो 49
जागरण संवाददाता, पठानकोट : तीन दिनों के बाद पनबस कर्मियों की हड़ताल खत्म होने के बाद लोगों ने चैन की सांस ली। वीरवार दोपहर के बाद पनबस की बसें सड़कों पर दौड़ीं और यात्रियों को परिवहन सुविधा मिली। इस तीन दिन की हड़ताल के चलते पनबस को दस लाख रुपये का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। वीरवार को पनबस ड्राइवर कंडक्टर यूनियन ने गेट रैली निकाली और मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रधान सुखविद्र सिंह, महासचिव कमल ज्योति, पदाधिकारी जोगिद्र पाल ने कहा कि परिवहन मंत्री के आश्वासन के बाद यूनियन ने हड़ताल वापस ली है। नौ जुलाई को होने वाली बैठक में मांगों पर चर्चा होगी। ड्यूटी इंस्पेक्टर मेवा सिंह का कहना है कि हड़ताल खत्म होने के बाद निर्धारित रूटों पर पनबस की बसें सेवाएं देंगी।