Move to Jagran APP

बांध परियोजना के कर्मियों के लिए दो नई बसें खरीदी

रणजीत सागर बांध परियोजना पर कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने जाने के लिए प्रशासन द्वारा दो नई बसें खरीदी गई हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 10:10 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 10:10 PM (IST)
बांध परियोजना के कर्मियों के लिए दो नई बसें खरीदी
बांध परियोजना के कर्मियों के लिए दो नई बसें खरीदी

संवाद सहयोगी, शाहपुरकंडी : रणजीत सागर बांध परियोजना पर कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने जाने के लिए प्रशासन द्वारा दो नई बसें खरीदी गई हैं। लगभग 40 लाख की लागत से खरीदी गई यह बसे आज परियोजना के स्टोर डिवीजन में पहुंची। जहां पर कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। स्टोर मंडल के सहायक अभियंता सरदार सुखजिदर सिंह सेखों ने बताया कि बांध परियोजना के मुख्य अभियंता एसके सलूजा, एसई नरेश महाजन एवं अधिशाशी अभियंता नीरज कुमार के प्रयास से यह बसे उप्लब्ध हो सकी हैं। इस मौके अधिशासी अभियंता स्टोर डिवीजन नीरज कुमार, इंजीनियर अनिल दास, अधिशासी अभियंता एवं बिजली मंडल एसडीओ अमित लूना, एसडीओ सरदार हरि सिह पुरेवाल, भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, विजय कुमार, ठाकुर करण सिंह, सीमा मिश्रा, सृष्टा देवी सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.