पुलिस व घातक कमांडो टीम ने चलाया सर्च आपरेशन
क्षेत्र का चप्पा चप्पा खंगाला। हालांकि इस दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। सर्च आपरेशन के दौरान बार्डर एरिया में बहते दरिया किनारे भी गंभीरता से छानबीन की गई। वहीं गुज्जरों के डेरे पर उनके आइडी प्रूफ चेक किए गए। इस दौरान क्षेत्र के लोगों को भी अपील की गई कि कहीं पर भी कुछ संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति दिखाई देता है तो पुलिस को सूचित करें।
संवाद सहयोगी, बमियाल: सीमावर्ती एरिया में पुलिस की ओर से घातक कमांडो टीम के साथ सर्च आपरेशन चलाया गया। डीएसपी आपरेशन सुखजिदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी प्रीतम सिंह, पुलिस चौकी बमियाल के प्रभारी तरसेम सिंह व इंस्पेक्टर आपरेशन राजेश कुमार ने क्षेत्र का चप्पा चप्पा खंगाला। हालांकि इस दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। सर्च आपरेशन के दौरान बार्डर एरिया में बहते दरिया किनारे भी गंभीरता से छानबीन की गई। वहीं गुज्जरों के डेरे पर उनके आइडी प्रूफ चेक किए गए। इस दौरान क्षेत्र के लोगों को भी अपील की गई कि कहीं पर भी कुछ संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति दिखाई देता है तो पुलिस को सूचित करें।
बीते दिनों क्षेत्र में बहते दरिया पूरे उफान पर थे, यह दरिया बार्डर एरिया के निकट बहते हैं। लिहाजा इस बात की शंका बनी रहती है कि पाकिस्तान की ओर से कोई असामाजिक गतिविधियों को अंजाम न दे पाए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में पुलिस की ओर से खराब मौसम के दौरान बार्डर एरिया के निकट विशेष सर्च आपरेशन चलाया जाता है। हालांकि अभी तक यहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस चौकी बमियाल के प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि सर्च आपरेशन रूटीन के तहत चलाया गया था जिसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।