प्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिर काठगढ़ में लगा श्रद्धालुओं का तांता
उत्तर भारत के प्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिर काठगढ़ में नव वर्ष के आगमन पर माथा टेका।
By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jan 2018 03:01 AM (IST)Updated: Tue, 02 Jan 2018 03:01 AM (IST)
संवाद सहयोगी, घरोटा : उत्तर भारत के प्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिर काठगढ़ में नव वर्ष के आगमन पर श्रद्धालुओं की दर्शनों के लिए तांता लगा रहा। सुबह से श्रद्धालु परिवार सहित दूर दराज से पहुंचे और नव वर्ष पर अपने परिवार की मंगल कामना हेतु प्रभु से मन्नतें मांगी। श्रद्धालुओं की भीड़ होने के चलते लाइनों में लग कर दर्शन किए। ओम नम: शिवाय का जप व शिव भजनों का गुणगान से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए मंदिर प्रबंध समिति की ओर से पूरी व्यवस्था की गई। वही अटूट लंगर का भी श्रद्धालुओं ने आनंद उठाया। प्रधान ओम प्रकाश कटोच व सचिव सु¨रद्र कुमार ने नव वर्ष की मंगल कामना करते प्रबंध समिति की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर चर्चा की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें