Move to Jagran APP

नृत्य में खुशबू और स्पून रेस में सपना अव्वल

132वी व 170वी वाहिनी मुख्यालय माधोपुर में संयुक्त रूप से 26वें बावा दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों वाहिनियों कि बावा महिला कार्यकारिणी ने भाग लिया। समारोह का आयोजन शकुंतला देवी पत्नी राम चंद कमांडेंट 170वी वाहिनी व बलजीत कौर पत्नी जसकरन ¨सह द्वितीय कमान अधिकारी 132वीं वाहिनी के तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम का संचालन गुरबक्श कौर पत्नी गुरदीप लाल, उप कमाडेंट 132वीं वाहिनी ने किया। सर्वप्रथम द्वितीय कार्यकारी समिति अध्यक्ष बलजीत कौर 132वी वाहिनी का परिवार कल्याण केंद्र माधोपुर में नव आगमन स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 03:04 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 03:04 PM (IST)
नृत्य में खुशबू और स्पून रेस में सपना अव्वल
नृत्य में खुशबू और स्पून रेस में सपना अव्वल

संवाद सहयोगी, माधोपुर : 132वीं व 170वीं वाहिनी मुख्यालय माधोपुर में संयुक्त रूप से 26वें बावा दिवस समारोह मनाया, जिसमें दोनों वाहिनियों की बावा महिला कार्यकारिणी ने भाग लिया। समारोह का आयोजन शकुंतला देवी पत्नी राम चंद कमांडेंट 170वीं वाहिनी व बलजीत कौर पत्नी जसकरन ¨सह द्वितीय कमान अधिकारी 132वीं वाहिनी के तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम का संचालन गुरबक्श कौर पत्नी गुरदीप लाल, उप कमाडेंट 132वीं वाहिनी ने किया। सर्वप्रथम द्वितीय कार्यकारी समिति अध्यक्ष बलजीत कौर 132वीं वाहिनी का परिवार कल्याण केंद्र माधोपुर में स्वागत किया। समारोह का शुभारंभ बावा गीत से किया गया। तत्पश्चात बल की दिवंगत कर्मियों की विधवाओं का स्वागत किया गया। उसके बाद बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम खुशबू पुत्री आरक्षक राजीव कुमार 132वीं वाहिनी, सलाद प्रतियोगिता में प्रथम बीनानी कमीकर पत्नी आरक्षक राजा कमीकर 132वीं वाहिनी एवं स्पून रेस में प्रथम सपना पत्नी आरक्षक अभीजीत भंडल 170वीं वाहिनी रहीं। समारोह में दित्तीय कार्यकारी समिति अध्यक्ष परिवार कल्याण 132वीं वाहिनी बलजीत कौर ने विधवाओं को शाल भेंट किए। उनकी हर समस्या का निवारण के लिए उन्हें आश्वस्त किया। कार्यकारी समिति अध्यक्ष शंकुतला देवी 170वीं वाहिनी ने विकलांग बच्चों एवं प्रतियोगिता में प्रथम आई महिलाओं को पुरस्कृत किया। समारोह के दौरान स्वच्छ भारत अभियान बच्चों की शिक्षा, शारीरिक स्वास्थ्य एवं खानपान शैली को उचित बनाए रखने के लिए निर्देशित किया, जिससे परिवार गंभीर बीमारियों से बच सकें।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.