15 लीटर शराब बरामद
थाना तारागढ़ पुलिस ने 15 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को काबू किया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 11:00 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 11:00 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पठानकोट : थाना तारागढ़ पुलिस ने 15 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को काबू किया है। आरोपित की पहचान परमानंद निवासी अवतार के रूप में हुई है। एएसआइ स्वर्ण सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अलग-अलग ठेकों से शराब लाकर बेचता है। पुलिस ने तंगोशह और परमानंद के पास नाका लगा लिया। इस दौरान व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने 15 लीटर शराब बरामद की। तारागढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया है। सुजानपुर पुलिस ने एक महिला से 10 बोतल शराब पकड़ी है। आरोपित कमलेश के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी तरह नरोट जैमल सिंह पुलिस ने एक महिला से 10 बोतल शराब बरामद की। नरोट जैमल सिंह थाने में ब्रह्माो देवी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें