सड़क हादसे में युवक घायल
पठानकोट-धर्मशाला मार्ग पर बुधवार की सुबह घटित हुए सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक घायल हो गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 10:54 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 10:54 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पठानकोट
पठानकोट-धर्मशाला मार्ग पर बुधवार की सुबह घटित हुए सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां घायल युवक की पहचान अंकुश निवासी गांव गलोर के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार अंकुश अपनी बाइक पर सवार होकर आज सुबह स्थानीय कालेज में पढ़ने जा रहा था कि अचानक विपरीत दिशा से आए अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह घायल हो गया। सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने घायल का उपचार शुरू कर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें