जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की हालत बिगड़ी
गांव तरेहटी में बीती देर रात को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से एक 29 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ गई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 10:48 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 06:23 AM (IST)
संवाद सहयोगी, पठानकोट
गांव तरेहटी में बीती देर रात को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से एक 29 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ गई। जिसे परिजनों के सहयोग से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पीड़ित महिला की पहचान ममता के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल के डाक्टरों अनुसार महिला की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अमृतसर मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें