Move to Jagran APP

लक्ष्मी पूजन पर सिविल में गूंजी दस किलकारियां

दीपावली वाले दिन शहर में कई घरों में लक्ष्मी आई तो कई घर कुलदीपक जगमगा उठे। लक्ष्मी पूजन के दिन कई घरों में गूंजी नन्ही किलकारियों से उनके आंगन में बहार आई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 06:08 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 06:08 PM (IST)
लक्ष्मी पूजन पर सिविल में गूंजी दस किलकारियां
लक्ष्मी पूजन पर सिविल में गूंजी दस किलकारियां

प्रेम कतनौरिया, पठानकोट

loksabha election banner

दीपावली वाले दिन शहर के कई घरों में लक्ष्मी आई तो कई घर कुलदीपक जगमगा उठे। लक्ष्मी पूजन के दिन कई घरों में गूंजी नन्ही किलकारियों से उनके आंगन में बहार आई। जिला के प्रमुख सिविल अस्पताल में दीपावली की रात कुल 10 बच्चों ने जन्म लिया। इनमें से छह कन्या व चार लड़के हैं। बच्चों के अभिभावक काफी शुभ मान रहे हैं। परिजनों का मानना है कि इस दिन जन्मे बच्चों पर मां लक्ष्मी की अपार कृपा रहती है।

गांव फतेहगढ़ की सोनिया पत्नी हरजिन्द्र ¨सह के घर लड़की, गांव न्यू गुगरां निवासी ऊषा पत्नी दीपक कुमार, भावना पत्नी करनैल ¨सह निवासी समखेड़ (हिमाचल प्रदेश), सुषमा पत्नी पवन कुमार निवासी गांव झाड़ (हिमाचल प्रदेश), नीलम पत्नी गोल्डी निवासी पठानकोट के मोहल्ला रामपुरा, सिम्मी पत्नी मोहन लाल निवासी गांव कोट के घर कन्याओं ने जन्म लिया है। इसी तरह ममता रानी पत्नी किशन लाल निवासी गांव शरीफचक्क, नीतू पत्नी विधि चंद निवासी गांव माजरा, रंजना कुमारी पत्नी लक्की शर्मा निवासी गांव नूरपुर (हिमाचल प्रदेश), किरन बाला पत्नी मोनू निवासी पठानकोट मोहल्ला छोटा दौलतपुर घर लड़कों ने जन्म लिया है

लक्ष्मी पूजन के दिन जन्मीं सभी बच्चियों को सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉक्टर भूपिन्द्र ¨सह ने उपहार भेंट कर सम्मानित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.