Move to Jagran APP

Pathankot-Katra Vande Bharat: पठानकोट वालों की बल्ले-बल्ले! अब वंदे भारत ट्रेन से वैष्णो देवी तक कर सकेंगे सफर

पठानकोट (Pathankot to Katra Vande Bharat) के लोगों के लिए एक शुभ समाचार है। अगर आप वंदे भारत से वैष्णो देवी (Vaishno Devi) जाने का सपना देख रहे थे। तो आज आपका ये सपना पूरा हो गया है। दरअसल आज से दिल्ली से कटरा (Delhi to Katra Vande Bharat) जाने वाली वंदे भारत ट्रेन अब पठानकोट कैंट स्टेशन पर भी रुकेगी।

By Jagran News Edited By: Gurpreet Cheema Published: Thu, 07 Mar 2024 08:35 PM (IST)Updated: Thu, 07 Mar 2024 08:35 PM (IST)
दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत अब पठानकोट भी रुकेगी। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, पठानकोट। यात्रीगण ध्यान दें... दिल्ली से चलकर कटरा जाने वाली वंदे भारत प्लेटफार्म नंबर दो पर 11 बजकर 25 मिनट पर पहुंचेगी। अब यह अनाउसंमेंट शहरवासियों को रोजाना शहर के कैंट स्टेशन पर सुनने को मिलेगी। विधायक अश्वनी शर्मा का वंदे भारत के ठहराव को लेकर किया जा रहा प्रयास सफल हो गया है।

loksabha election banner

केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने वंदे भारत के पठानकोट कैंट पर ठहराव को लेकर नार्दर्न रेलवे के जनरल मैनेजर को आदेश जारी किया था, जिसके बाद रेल मंत्रालय ने पठानकोट में वंदे भारत के ठहराव संबंधी नोटिफिकेशन जारी कर दी। गुरुवार सुबह 11:25 बजे ट्रेन के पहुंचने के बाद विधायक अश्वनी शर्मा ने समूह बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर दो मिनट बाद ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अगले स्टेशन के लिए रवाना किया।

विधायक ने कहा कि बीजेपी जो कहती है, वह करके दिखाती है। पंजाब-हिमाचल के यात्रियों को मिलेगा लाभबता दें कि चार जनवरी को विधायक अश्वनी शर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से दिल्ली में मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने वंदे भारत का पठानकोट कैंट में ठहराव को लेकर मांगपत्र भी सौंपा। इसमें विधायक अश्वनी शर्मा ने बताया था कि पठानकोट तीन राज्यों का संगम स्थल है।

इन यात्रियों को मिलेगा सबसे अधिक लाभ

अगर वंदे भारत का पठानकोट में ठहराव होता है तो जम्मू कश्मीर और हिमाचल के यात्रियों के साथ-साथ प्रदेश के गुरदासपुर, दीनानगर, मुकेरियां, तलवाड़ा, हाजीपुर आदि क्षेत्रों से दिल्ली जाने वालों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा पठानकोट के कारोबारियों का सारा कारोबार दिल्ली में है। उनके लिए यह ट्रेन सोने पे सुहागा साबित होगी।

जिलावासियों ने जताया आभार

वंदे भारत ट्रेन का पठानकोट में ठहराव करवाने पर समूह व्यापारी वर्ग और जिलावासियों ने विधायक अश्वनी शर्मा का आभार जताया है। जिला और कारपोरेशन भी अश्वनी की देनगौर हो कि 2010 में जब अश्वनी शर्मा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे तो उन्होंने पहले पठानकोट नगर कौंसिल को निगम का दर्जा दिलाया। इसके बाद पठानकोट को जिला बनाने की चिरलंबित मांग भी पूरी करवाई। अश्वनी शर्मा ने पठानकोट को जिला बनवाने का जनता से जो वायदा किया था, उसे पूरा करवाया।

इसी उद्देश्य के तहत वह पठानकोट में देश की सबसे तेज चलने वाली वंदे भारत के ठहराव को लेकर प्रयास कर रहे थे, जिसमें वह कामयाब हुए।सुबह 11:25 बजे पठानकोट पहुंचती है वंदे भारतरेल मंत्रालय की ओर से नई दिल्ली-कटरा के बीच दो वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसमें से एक वंदे भारत सुबह कैंट के रास्ते कटरा पहुंचती है।

पठानकोट पर ठहराव का ये रहेगा समय

जबकि, दूसरी रात को पहुंचती हैं। रेल मंत्रालय द्वारा जारी आदेशानुसार 22439/22440 का पठानकोट कैंट में ठहराव बनाया है। यह ट्रेन सुबह छह बजे दिल्ली से चलती है। अंबाला और लुधियाना में रुकने के बाद पठानकोट कैंट पहुंचेगी। पठानकोट कैंट पर सुबह 11:25 बजे पहुंचने के बाद दोपहर दो बजे कटरा पहुंचेगी। वापसी पर दोपहर तीन बजे कटरा से चलने के बाद शाम 5:25 पठानकोट कैंट से होते हुए रात 11 बजे दिल्ली पहुंचेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.