बाइक स्लिप होने से युवक घायल
गांधी चौक के पास मंगलवार रात को बाइक स्लिप होने से 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 12:00 AM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2019 12:00 AM (IST)
संवाद सहयोगी, पठानकोट
गांधी चौक के पास मंगलवार रात को बाइक स्लिप होने से 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल युवक की पहचान जसमीत सिंह निवासी गांव जुगियाल के रूप में हुई है। घायल के परिजनों ने बताया कि जसमीत सिंह बीती रात को बाइक में सवार होकर पठानकोट से गांव जुगियाल की ओर जा रहा था। जब वह गांधी चौंक के निकट पहुंचा तो उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में उनके सिर व बाजू में चोटें आई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें