बाइक स्लिप होने से व्यक्ति गंभीर घायल
पठानकोट-आरएसडी रोड पर स्थित गांव अवां के निकट बाइक स्लिप होने से 45 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
संवाद सहयोगी, पठानकोट
पठानकोट-आरएसडी रोड पर स्थित गांव अवां के निकट बाइक स्लिप होने से 45 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल के डॉक्टरों अनुसार घायल के सिर में गहरी चोट आई है। जिसे हादसे के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल की पहचान रघुवीर सिंह निवासी गांव डूंग के रूप में हुई है। हादसे संबंधी जानकारी देते हुए घायल के परिजनों ने बताया कि रघुवीर सिंह बीती रात को गांव थड़ा उपरला से घर बाइक पर लौट रहे थे। जब वह गांव अवां के निकट पहुंचे तो सड़क पर पड़े पत्थर पर उनकी बाइक का टायर चढ़ने के बाद बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक बीच सड़क में पलट गई। जिसके चलते वह सिर बल गिरने से घायल हो गए। सिविल अस्पताल के डाक्टरों अनुसार मरीज के सिर पर गहरी चोट लगने की संभावना को देखते हुए मरीज का सिटी स्केन होगा। उसके बाद उनका अगला उपचार शुरू किया जाएगा।