शराब के अधिक सेवन से मौत
सोमवार सुबह नंगल भूर पंचायत घर के निकट एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।
संवाद सहयोगी, पठानकोट
सोमवार सुबह नंगल भूर पंचायत घर के निकट एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव की सूचना स्थानीय लोगों ने पहले वार्ड के पंचायत सदस्य चरण ¨सह को दी। इसके बाद चरण ¨सह ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया। मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है। मामले की जांच कर कर रहे पुलिस थाना नंगल भूर के एएसआई गुरमेल ¨सह ने बताया कि पंचायत सदस्य चरण ¨सह ने पुलिस में दर्ज करवाए बयानों में बताया कि उक्त व्यक्ति गत वर्षों से गांव में रह रहा है। जो शराब पीने का आदि था। गत दिवस उसने शराब का अधिक सेवन किया हुआ था। सोमवार की सुबह वह पंचायत घर के निकट देर तक सोया रहा। जिस पर स्थानीय लोगों को उसके मृतक होने का संदेह हुआ। जब कुछ लोग उसके पास गए तो वह संदेह यकीन में बदल गया,वह मृत हो चुका था। पुलिस ने उक्त बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है। वहीं शव को अंतिम संस्कार के लिए नगर निगम को सौंप दिया है।