बहन से मनमुटाव से परेशन महिला ने निगला जहरीला पदार्थ
मोहल्ला सैली कुलियां में रविवार देर शाम को जहरीला पदार्थ निगलने से 40 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ते ही परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 12:26 AM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 06:37 AM (IST)
संवाद सहयोगी, पठानकोट
मोहल्ला सैली कुलियां में रविवार देर शाम को जहरीला पदार्थ निगलने से 40 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ते ही परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़ित महिला की पहचान सीमा कुमारी के रूप में हुई है। सीमा कुमारी ने बताया कि उनकी मोहल्ला सैली कुलियां में करीब दो मरला भूमि है। उस भूमि के हिस्से को लेकर उनकी बहन ने उन्हें बुरा भला कहा तो वह परेशान हो गई। इसी के चलते उसने घर में जहरीला पदार्थ निगला लिया। डॉक्टरों ने महिला का उपचार शुरू कर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें