कत्ल का दोषी परौल पर गया, वापस नहीं लौटा
संस, पठानकोट सब जेल पठानकोट में उम्रकैद की सजा काट रहा भाई की हत्या का दोषी परौ
संस, पठानकोट
सब जेल पठानकोट में उम्रकैद की सजा काट रहा भाई की हत्या का दोषी परौल पर गया और वापस नहीं लौटा। जिस पर पुलिस ने विभिन्न मामलों के तहत मामला दर्ज किया है। जसवीर ¨सह निवासी झझेली पर गत वर्ष पुलिस ने कत्ल का मामला दर्ज किया था, जिसके बाद वह सब जेल पठानकोट में सजा काट रहा था। थाना डिवीजन नंबर-2 के प्रभारी हरपाल ¨सह ने बताया कि जसवीर 40 दिन की परौल पर गया था, लेकिन वापस नहीं आया। जिसके बाद पुलिस की ओर से उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि करीब एक दशक पहले जसवीर तथा उसके चाचा का जमीन को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान जसवीर ने एक दिन मौका पाकर अपने चाचा के बेटे के गले में टेलीफोन की तार से उसका कत्ल कर दिया तथा खुद वहां से फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने उसे काबू कर लिया था। कोर्ट में केस चलने के बाद दोषी पाए जाने पर जसवीर को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। सजा होने के बाद वह सब जेल पठानकोट में बंद था। उन्होंने बताया कि जसवीर को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।