Move to Jagran APP

महिला सुरक्षा व शिक्षा पर सेमिनार करवाया

देश में महिलाओं व लड़कियों पर हो रहे अत्यचारों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा महिलाओं को संगठित करने के लिए पंजाब घरेलू मजदूर यूनियन की ओर से सुजानपुर में महिला सुरक्षा पर सेमिनार का आयोजन आशा रानी, शोभा रानी व शशि बाला की अध्यक्षता में किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Jun 2018 10:24 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jun 2018 10:24 PM (IST)
महिला सुरक्षा व शिक्षा पर सेमिनार करवाया
महिला सुरक्षा व शिक्षा पर सेमिनार करवाया

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : देश में महिलाओं व लड़कियों पर हो रहे अत्यचारों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा महिलाओं को संगठित करने के लिए पंजाब घरेलू मजदूर यूनियन की ओर से सुजानपुर में महिला सुरक्षा पर सेमिनार का आयोजन आशा रानी, शोभा रानी व शशि बाला की अध्यक्षता में किया गया। इसमें विशेष रूप से सीटीयू पंजाब के महासचिव नत्था ¨सह, चेयरमैन मास्टर सुभाष शर्मा, भटठा मजदूर यूनियन के नेता शिव कुमार व मास्टर प्रेम सागर उपस्थित हुए।

loksabha election banner

इस मौके पर सिमरजीत धीमान, सुमन बाला, दीपिका व ममता कालेज छात्राओं ने मंच पर महिला सुरक्षा के सबंध में अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षो के दौरान भारत के विभिन्न राज्यों में लड़कियों के साथ बलात्कार व छेड़खानी के मामलों में काफी वृद्धि हुई है। देश में महिला सुरक्षा की बात करने वाली सरकारें महिलाओं की सुरक्षा करने में नाकाम रही है।

इस मौके पर चेयरमैन मास्टर सुभाष शर्मा व प्रेम सागर ने कहा कि हिमाचल , चंडीगढ, जम्मू कश्मीर, दिल्ली सहित कई राज्यों में लड़कियों के साथ बलात्कार की घटनाएं हुई है। वहीं लड़कियों के साथ छेड़खानी आम बात हो गई है। इन घटनाओं से देश की महिला अपने आप को असुरिक्षत महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ तभी सफल हो सकेगा अगर देश की बेटी सुरिक्षत होगी। पहले बेटी की सुरक्षा जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से विश्व में भारत की साख खराब हुई है। इस मौके पर अश्वनी कुमार, देव राज, समरीला, आशा, बलकार चंद, सकत्तर ¨सह, अरुण कुमार, जोगिन्द्र कुमार, प्रीति बाला, रजनी, नीलम, पूनम आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.