पति की मारपीट से तंग पत्नी ने निगला जहर, मौत
नरोट जैमल सिंह के गांव कजले में महिला ने पति की पिटाई से तंग आकर जहर निगल कर आत्महत्या कर ली।
संवाद सहयोगी, पठानकोट
नरोट जैमल सिंह के गांव कजले में महिला ने पति की पिटाई से तंग आकर जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। मृतक अमनदीप कौर के पिता ने पति संतोख सिंह पर दहेज में बाइक मांगने का आरोप लगाया। थाना नरोट जैमल सिंह की पुलिस ने आरोपित पति पर दहेज का मामला दर्ज किया है। गुरदासपुर के गांव नारंगपुर दोरांगला निवासी महिला के पिता गुरमीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी अमनदीप कौर की शादी चार साल पहले नरोट जैमल सिंह के गांव कजले में संतोख सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद उसका पति दहेज में बाइक की डिमांड कर पीटता रहा, आए दिन पिटाई से परेशान उसकी बेटी ने 11 मार्च को कोई जहरीली वस्तु निगल ली। गुरदासपुर के अस्पताल में ईलाज के दौरान 12 मार्च को उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि आरोपी पति पर मामला दर्ज किया है, आरोपित फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।