डल्हौजी रोड से अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
डल्हौजी रोड-पठानकोट पर सोमवार सुबह पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 11:04 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 11:04 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पठानकोट
डल्हौजी रोड-पठानकोट पर सोमवार सुबह पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में आगामी 72 घंटे के लिये रख दिया है। मृतक व्यक्ति की आयु साठ वर्ष के करीब वर्षीय बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार आज सुबह स्थानीय लोगों ने डल्हौजी रोड किनारे एक व्यक्ति को बेसुध देख तो उनकी ओर से तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच देखा तो व्यक्ति मृत पड़ा था। थाना डिवीजन नंबर एक के प्रभारी अवतार ¨सह ने बताया कि पुलिस की ओर से उक्त व्यकित की पहचान के लिये पूछताछ की जा रही है।इसके साथ ही मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद लग पायेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें