एनआरएमयू का डीआरएम के खिलाफ प्रदर्शन
फिरोजपुर रेल मंडल के डिवीजनल रेल मैनेजर की कर्मचारी विरोधी नीतियों को लेकर एनआरएमयू ने प्रदर्शन किया।
जागरण संवाददाता, पठानकेाट
फिरोजपुर रेल मंडल के डिवीजनल रेल मैनेजर की कर्मचारी विरोधी नीतियों को लेकर एनआरएमयू ने प्रदर्शन किया। शुक्रवार को कामरेड सुरेश महाजन की अध्यक्षता में सदस्यों ने स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के बाहर डीआरएम की नीतियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। मंच संचालन करते हुए सहायक मण्डल सचिव कामरेड अश्वनी कुमार ने कहा कि मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा यूनियन ओर रेल कर्मचारियों की अनदेखी को यूनियन कतई बर्दाश्त नही करेगी। मंडल सचिव कामरेड शिव दत्त ने कहा कि रेल कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के प्रति फिरोजपुर के डीआरएम एवं उनके अधिकारियों का उदासीन रवैया रेल कर्मचारियों को बर्दाश्त नही। मंडल सचिव ने मुख्य मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि ट्रैक मैन साथियों की कैडर रिस्ट्रक्टय¨रग लागु करना, स्पेशल गेटों पर आठ घंटे डयूटी रोस्टर लागू करना, सिग्नल एवं टेलिकॉम स्टाफ का ड्यूटी रोस्टर लागू करना, सिग्नल एवं टेलिकॉम स्टाफ को रोड साइड स्टेशन पर रेलवे आवास देना। कामरेड ने कहा कि 26 मंडल स्तर पर विरोध प्रदर्शन जो फिरोजपुर डीआरएम कार्यलय के बाहर किया जाना है उसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में कर्मचारियों को शामिल होने की अपील की। इसके अतिरिक्त कामरेड बी एल यादव, दीपक गुप्ता, लखबीर ¨सह,परमजीत ¨सह, अशोक कुमार, नवदीप ¨सह , राज कुमार ,रोहित शर्मा ,राजेश आहूजा, आदि ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।