रंजिशन झगड़े में मां-बेटा घायल
गोसाईंपुर में बीती रात को रंजिशन झगड़े में मां-बेटा घायल हो गए।
संवाद सहयोगी, पठानकोट
गोसाईंपुर में बीती रात को रंजिशन झगड़े में मां-बेटा घायल हो गए। दोनों उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। घायल महिला की बाजू फेक्चर हो गई। जबकि उसके बेटे को चोटें आई हैं। सिविल अस्पताल में भर्ती घायलों की पहचान कृष्णा व उसका बेटा अजय निवासी गोसाईपुर के रूप में हुई है। घायलों ने बताया कि सिविल अस्पताल से मेडिकल करवा मारपीट की शिकायत सुजानपुर थाने में की है। सिविल में भर्ती कृष्णा का आरोप है कि उनके बेटे का कुछ दिन पहले मोहल्ला के एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था। उसका राजीनामा भी हो गया था। बीती रात को वह देवरानी के घर से अपने बेटे के साथ बाइक में सवार होकर घर लौट रहे थे। इस दौरान उनके गांव के उक्त व्यक्ति ने लाठी से चलती बाइक पर उन पर हमला कर दिया। वह बाइक से नीचे गिर गए। हमले में वह और उसका बेटा बुरी तरह से बाइक समेत नीचे गए। उन्होंने बताया कि लाठी उनकी बाजू पी जोर से लगने के कारण उनकी बाजू फेक्चर हो गई है और बेटे को चोटें आई है। जिसकी शिकायत उन्होंने स्थानीय पुलिस थाना में कर दी है। उधर,पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है।