तबीयत बिगड़ने पर कोरोना पॉजिटिव विधायक विज अमृतसर रेफर, 20 नए मरीज रिपोर्ट
कोरोना पॉजिटिव विधायक अमित विज की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अमृतसर रेफर किया गया है।
संवाद सहयोगी, पठानकोट : कोरोना पॉजिटिव विधायक अमित विज की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अमृतसर रेफर किया गया है। मंगलवार को होम आइसोलेट विधायक को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत महसूस हुई। चिकित्सकों ने उनकी जांच की और रेफर करने का फैसला लिया। वहीं, सेहत विभाग के पास मंगलवार को 210 सैंपल की रिपोर्ट आई है, जिसमें 20 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, जबकि 190 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
हैरानी की बात यह है कि इन पॉजिटिव मरीजों में दो क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में पॉजिटिव पाए गए हैं। विभाग ने इन सभी लोगों को चिंतपूर्णी मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। कोरोना संकट को देखते हुए सेहत विभाग ने सैंपलिंग में भी तेजी कर दी है, जिसके चलते मंगलवार को सेहत कर्मियों की ओर से 200 के करीब लोगों की सैंपलिग की गई है। इसके अलावा मंगलवार को छह पॉजिटिव स्वस्थ होकर घर चल गए हैं।
घरथौली मोहल्ले के नौ पॉजिटिव
सेहत विभाग के कर्मियों की ओर से घरथौली में कुछ दिन पहले रैंडम सैंपलिग के लिए कैंप लगाया गया था। विभाग कर्मियों की ओर से कोविड-19 की हिदायतों की पालना करते हुए एक-एक करके लोगों की सैंपलिग की गई थी। जिसमें एक 43 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवक, 48 वर्षीय दो व्यक्ति, 50 वर्षीय व्यक्ति, 73 वर्षीय महिला, 43 वर्षीय महिला, 13 वर्षीय युवती, 38 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
गांव शरीफ चक्क के भी नौ संक्रमित
गांव शरीफ चक्क में दो व्यक्तियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद एक 38 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय महिला, 37 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय व्यक्ति, 22 वर्षीय युवती, 12 वर्षीय लड़की, 32 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय महिला ने इन पॉजिटिव व्यक्तियों के संपर्क में आने पर अपनी कोरोना जांच के लिए सैंपलिग करवाई थी और ये सभी लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।
बेहरीन से आए युवक सहित दो पॉजिटिव
गांव पंगोली थाना शाहपुरकंडी का रहने वाला एक 26 युवक जो बेहरीन में एयरपोर्ट पर कार्य करता है और पांच तारीख को यह अपने गांव छुट्टी पर आया हुआ है। जिसके के बाद उसने आपना टेस्ट करवाया था। इसी तरह गांव घौ की 59 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना मीटर
आज संक्रमित: 20
आज मौतें: 0
कुल संक्रमित: 636
अब तक स्वस्थ हुए: 412
एक्टिव केस: 210
कुल मौतें: 14