विधायक बब्बू अपनी नाकामियां छिपा रहे : विनय
कांग्रेस के पूर्व महासचिव विनय महाजन ने विधायक दिनेश बब्बू के दावे को झूठ का पुलिदा करार दिया है।
जागरण संवाददाता, पठानकोट : कांग्रेस के पूर्व महासचिव विनय महाजन ने विधायक दिनेश बब्बू के दावे को झूठ का पुलिदा करार दिया है। उन्होंने कहा कि विधायक अपने दायित्व से बचने के लिए राजनीति कर रहे हैं। यही वजह है कि प्रदेश कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। सत्य तो यह है कि विधायक दिनेश बब्बू ने अपनी जिम्मेदारी को सही तरीके से नहीं निभाया।
उन्होंने कहा कि नारायणपुर, हाड़ा गांववासी 100 साल से भी अधिक समय से शामलात भूमि पर भरण पोषण कर रहे हैं। इन लोगों की आजीविका कृषि पर निर्भर है और यहीं से वे गुजर बसर कर रहे हैं। वन विभाग इस भूमि को न्यायालय के आदेश पर खाली करवा रहा है। हैरानी की बात यह है कि विधायक दिनेश बब्बू ने इस मसले को राजनीतिक रूप दे दिया। इस मौके पर कुलबीर सिंह पठानिया, केवल सिंह, रघुनाथ सिंह, हरीश कुमार, सुखबीर सिंह, रमेश सिंह, विजय सिंह मौजूद थे।