विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैन्यकर्मी ने किया अपनी ही मौसेरी बहन से दुष्कर्म

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 14 Jul 2017 12:49 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jul 2017 01:27 PM (IST)

छुट्टी पर आए एक सैन्य कर्मी ने अपनी ही मौसेरी बहन को हवस का शिकार बना डाला। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सैन्यकर्मी ने किया अपनी ही मौसेरी बहन से दुष्कर्म
सैन्यकर्मी ने किया अपनी ही मौसेरी बहन से दुष्कर्म

जेएनएन, पठानकोट। छुट्टियां काटने मौसी के घर आई नाबालिग लड़की को उसके ही मौसेरे भाई ने हवस का शिकार बना डाला। उसका मौसेरा भाई सेना में कार्यरत है। नाबालिग लड़की ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। 

पीड़ित नाबालिगा अमृतसर की रहने वाली है। वह गर्मियों की छुट्टियां बिताने अपनी मौसी के घर नाजोचक्क आई हुई थी। थाना कानवां पुलिस को दर्ज करवाई गई शिकायत में पीड़ित 17 वर्षीय लड़की ने आरोप लगाया कि वह बुधवार को ही नाजोचक्क आई थी।

इसी दौरान उसकी मौसी का सैनिक बेटा भी छुट्टी आ गया। बीती रात जब वह अपने कमरे में सो रही थी तो मौसी के बेटे ने उससे जबरन दुष्कर्म किया और धमकाया कि किसी को बताया तो जान से मार देगा। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

यह भी पढ़ें: शातिर महिला पहले जाल में फंसाती थी, फिर शिकार का करती थी बुरा हाल