शहीदों का बलिदान सर्वोपरि: सुधीर महाजन
वीर हकीकत राय युवा मोर्चा ने शहीद -ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर अध्यक्ष सुधीर महाजन की अध्यक्षता में कार्यक्रम करवाया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 03:53 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 03:53 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : वीर हकीकत राय युवा मोर्चा ने शहीद -ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर अध्यक्ष सुधीर महाजन की अध्यक्षता में कार्यक्रम करवाया। इसमें सबसे पहले पौधारोपण किया। इसके बाद शहीद भगत सिंह के चित्र के समक्ष नमन किया। सुधीर महाजन ने बताया भगत सिंह ने देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने के लिए फांसी के फंदे को चूम लिया। शहीद भगत सिंह हमारे प्रेरणास्त्रोत है। देश की आजादी के लिए उनके दिए बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर रजत कुमार, मुकेश अबरोल, गोरव महाजन, कुशाल चलोत्रा, सुनील कश्यप, दीपक उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें