जादूगर शर्मा के जादू में बीत गए 2 घंटे
पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में विश्व प्रसिद्ध जादूगर ओपी शर्मा के शो में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे डॉक्टर अमित महाजन एसडीएम ने मशाल जलाकर शो का शुभारंभ किया। इसके बाद जादूगर शर्मा के इंद्रजाल में दर्शक इस कदर बंधे रहे कि उन्हें समय का ध्यान नहीं रहा। कब 2 घंटे बीत गए पता नहीं चल सका। अंत में म्यूजिकल सोसायटी के सदस्य गोपाल, गुलशन, चेतन, विक्की व अर्जुन ने मिलकर जादूगर शर्मा को फूल माला और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में जादूगर शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
जागरण संवाददाता, पठानकोट (वि) : पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में विश्व प्रसिद्ध जादूगर ओपी शर्मा के शो में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे डॉक्टर अमित महाजन एसडीएम ने मशाल जलाकर शो का शुभारंभ किया। इसके बाद जादूगर शर्मा के इंद्रजाल में दर्शक इस कदर बंधे रहे कि उन्हें समय का ध्यान नहीं रहा। कब 2 घंटे बीत गए पता नहीं चल सका। अंत में म्यूजिकल सोसायटी के सदस्य गोपाल, गुलशन, चेतन, विक्की व अर्जुन ने मिलकर जादूगर शर्मा को फूल माला और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में जादूगर शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इसके साथ साथ म्यूजिकल सोसायटी को धन्यवाद दिया। पूरे भारत के लिए गौरव की बात यह है कि जादूगर शर्मा ने देश-विदेश में अभी तक लगभग 38,537 से भी अधिक हाउसफुल शो करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। जादूगर ओपी शर्मा नें कहा कि वो पठानकोट में अब सिर्फ कुछ दिन तक है। यहां आकर जो आनंद प्राप्त हो रहा है उसे शब्दों से बयां करना संभव नहीं है।