Move to Jagran APP

लेबर और भट्ठा मजदूर यूनियन भी कृषि सुधार कानूनों के विरोध में

संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक मोर्चा के जिला अध्यक्ष गुरदयाल सिंह सैनी व शिव कुमार की अध्यक्षता में लदपालवां स्थित टोल प्लाजा पर हुई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Apr 2021 07:43 PM (IST)Updated: Tue, 20 Apr 2021 07:43 PM (IST)
लेबर और भट्ठा मजदूर यूनियन भी कृषि सुधार कानूनों के विरोध में
लेबर और भट्ठा मजदूर यूनियन भी कृषि सुधार कानूनों के विरोध में

संवाद सूत्र, परमानंद : संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक मोर्चा के जिला अध्यक्ष गुरदयाल सिंह सैनी व शिव कुमार की अध्यक्षता में लदपालवां स्थित टोल प्लाजा पर हुई। इसमें विशेष रूप से जसवंत सिंह, प्रेम सिंह, केवल कालिया, बाबा सिंह आदि उपस्थित हुए। इस दौरान किसानों की ओर से किए जा रहे धरने को समर्थन देने के लिए यूनियन के मजदूरों ने उन्हें समर्थन दिया। शिवकुमार ने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों के विरोध में लिए गए काले कानूनों को वापस लिया जाना चाहिए। किसान देश का अन्नदाता होते हैं ऐसे में उनके साथ इस प्रकार का व्यवहार करना अनुचित है। यूनियन किसान भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और आगामी समय में भी हमेशा खड़ी रहेगी। इस मौके पर इंद्रजोत, मनदीप सिंह, बलदेव सिंह, हरजिदर सिंह, मक्खन सिंह, करमजीत, प्रभजोत, सुरिदर, सुखवंत, मान सिंह, दविदर सिंह, रणवीर सिंह, जरनैल सिंह, तरसेम सिंह सहित भारी संख्या में संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.