विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पठानकोट में रिश्वत मामले में महिला पुलिस अफसर पर एक्शन, देर रात विजिलेंस की टीम ने दी दबिश

Published: Sun, 27 Sep 2026 11:11 AM (IST)

पंजाब के धर्मकोट में कोट ईसे खां थाने की महिला प्रभारी सुनीता बावा को रिश्वतखोरी के मामले में विजिलेंस ने ...और पढ़ें

थाना प्रभारी सुनीता बावा।

थाना प्रभारी सुनीता बावा।

HighLights

  1. महिला थाना प्रभारी सुनीता बावा को रिश्वत मामले में हिरासत में लिया।

  2. विजिलेंस टीम ने देर रात कोट ईसे खां थाने में दबिश दी।

  3. नूरपुर हकीमा गांव के निवासियों ने रिश्वत मांगने की शिकायत की थी।

जागरण संवाददाता, पठानकोट। पंजाब के धर्मकोट हलके में देर रात जब विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई करते हुए कोट ईसे खां थाने की महिला थाना प्रभारी सुनीता बावा पर शिकंजा कसा। विजिलेंस की इस अचानक हुई कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। देर रात चलाई गई इस विशेष मुहिम के दौरान महिला अधिकारी को हिरासत में लिया गया।

यह भी पढ़ें- 'यूनिवर्सिटी को बदनाम करने की साजिश', LPU ने यौन उत्पीड़न की अफवाहों को बताया बेबुनियाद

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई रिश्वत से जुड़े एक मामले को लेकर की गई है। धर्मकोट के पास स्थित नूरपुर हकीमा गांव के कुछ निवासियों ने महिला पुलिस अधिकारी पर रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायतकर्ताओं का कहना था कि उनसे काम के बदले अवैध राशि की मांग की जा रही थी। इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस विभाग ने रणनीति तैयार की और देर रात सीधे थाने और संबंधित ठिकानों पर दबिश देकर यह कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें- NRI महिला से दुष्कर्म के आरोपी पूर्व SGPC सदस्य अमरजीत चावला के घर पंजाब पुलिस की रेड

एसएचओ से पूछताछ जारी

फिलहाल विजिलेंस की टीम आरोपी अधिकारी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। इस घटना के बाद से स्थानीय पुलिस प्रशासन में खलबली मची हुई है। क्षेत्र के लोग विजिलेंस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं, वहीं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी इस मामले पर कुछ भी खुलकर बोलने से बच रहे हैं।

यह भी पढ़ें- भाजपा ने मनरेगा का नाम ही नहीं बदला, रोजगार के अवसर भी घटाए; केंद्र की नीतियों पर बोले हरपाल सिंह चीमा