खो-खो मुकाबले में सरना विजेता
राष्ट्रीय स्वंयसेवी संघ खंड सरना की ओर से खेल मुकाबले कार्यकर्ता सुखदेव कुमार एंव भू¨पदर ¨सह की अगुवाई में करवाए गए।
संवाद सहयोगी, सरना
राष्ट्रीय स्वंयसेवी संघ खंड सरना की ओर से खेल मुकाबले कार्यकर्ता सुखदेव कुमार एवं भू¨पदर ¨सह की अगुवाई में करवाए गए। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक की भूमिका डाक्टर राजेश कुमार मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य रूप से महंत श्री शंकर जी महाराज ने शिरकत की। खेल मुकाबलों में 220 स्वंय सेवकों ने 18 टीमों के रूप में हिस्सा लिया। बच्चों के कबडडी मुकाबलों में बलसुआ शाखा, युवाओं के कबडडी मुकाबले में डेरा बाबा बसंतपुरी, खोखो मुकाबले में सरना शाखा , ताला-चाबी खेल में बलसुआ शाखा विजेता रही। मुख्य वक्ता सह जिला संपर्क प्रमुख र¨वदर काकू ने स्वंय सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ खेल के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण एंव संस्कारों का विकास कर रहा है। स्वंय सेवकों के मन में देशभक्ति जगाने के लिए पुरजोर प्रयास किए जा रहे हैं। महंत श्री शंकर जी महाराज जी ने स्वंय सेवकों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वंयसेवी संघ एकमात्र ऐसा संगठन है जो निस्वार्थ भावना से देश और समाज के लिए काम कर रहा है। इस दौरान बख्शीश ¨सह, बलकारी राम, मनीष, विनोद, करण, मोहन, श्रवण, अनिल, मनोहर, मुकेश, अश्वनी, राजेश, अशोक मौजूद थे।