अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक दिनेश सिंह बब्बू की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Aug 2020 10:01 PM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2020 10:01 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक दिनेश सिंह बब्बू की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर जेटली को पुष्पांजलि भेंट की गई। विधायक ने कहा कि जेटली ने पार्टी के लिए जो कार्य किए हैं उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का प्रण लिया। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष वरुण ठाकुर विक्की, मंडल अध्यक्ष जगमोहन जग्गा, पूर्व काउंसिल अध्यक्ष रूपलाल, रछपाल सिंह, युद्धवीर सिंह, बलबीर मन्हास, भानु प्रताप सिंह, करनैल सिंह, मुकेश ,लवली ,रिक्की ठाकुर, राजकुमार आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें