भरोली कलां में गंदे पानी की समस्या का निगम ने 10 घंटे के भीतर किया समाधान
भरोली कलां में गंदे पानी की समस्या का निगम ने समाचार छपने के 10 घंटा के भीतर किया समाधान क्रासर-वार्डवासियों ने दैनिक जागरण का जताया आभार, बोले पत्र ही नहीं मित्र का भी करता है काम लीकेज के बाद फिटर को कल मेन लाइन को पूरी तरह से चैक करने के लिए कहा है
विनोद कुमार, पठानकोट : वार्ड नंबर-46 में पानी लीकेज की चल रही समस्या का समाधान हो गया है। नगर निगम ने सोमवार को चार कर्मचारियों को भेज कर समस्या का समाधान करवा दिया है। कर्मचारियों ने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दो बड़ी लीकेज को ठीक कर दिया है। वार्ड में अब लीकेज की कोई समस्या नहीं है ओर लोगों को साफ पानी मुहैया हो गया है। लीकेज ठीक होने के बाद वार्डवासियों ने दैनिक जागरण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया जिसके बाद ही निगम ने कर्मचारियों को भेज कर इसे ठीक करवाया है।
काबिलेगौर हो कि वार्ड नंबर 46 भरोली कलां में पिछले तीन महीने से पानी की मेन लाइन में लीकेज चल रही थी। लोगों की समस्या को देखते हुए निगम कर्मचारियों ने दो माह पहले गड्ढा भी खोदा था। उस समय कर्मचारियों को फाल्ट नहीं मिला ओर उन्होंने काम बीच रास्ते ही रोक दिया। इसके बाद किसी ने वार्ड में लीकेज को ठीक करने की जहमत नहीं उठाई। दैनिक जागरण की ओर से बीते सोमवार को भरोली कलां में दो महीने से 700 परिवार गंदा पानी पीने को मजबूर शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया। समाचार प्रकाशित होने के बाद सोमवार की सुबह ही निगम कर्मी मौके पर पहुंच गए ओर दिन भर काम करके दोनो स्थानों पर लीकेज ढूंढ कर उसे ठीक करवाया।
वार्डवासी सतनाम ¨सह, मास्टर प्रेम कुमार, मोहन लाल, प्रदीप ¨सह, ¨बदू, सुभाष चंद्र, साहिल शर्मा, निखिल, जोध राज, निशांत सड़माल आदि ने दैनिक जागरण का आभार व्यक्त किया। वार्ड वासियों ने कहा कि वह अपने स्तर पर निगम कर्मचारियों को अवगत करवा चुके थे लेकिन, उनकी समस्या पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही थी। गंदा पानी पीने के कारण अभी तो लोग ज्यादा समस्याओं से ग्रस्त नहीं हुए परंतु यदि समस्या ओर देर तक चलती तो लोगों के लिए जरूर समस्याएं खड़ी हो जाती। उन्होंने कहा कि उनकी समस्या को प्रमुखता से उठाया जिसके बाद निगम ने कर्मचारियों को भेज कर समस्या का समाधान किया।
उधर, इस संदर्भ में जब मौके पर लीकेज ठीक करने पहुंचे निगम के फिटर भु¨पद्र ¨सह से बात की तो उनका कहना था कि वह सुबह अपनी तीन सदस्यीय टीम के साथ वार्ड में पहुंचे। सुबह 10 बजे काम शुरू करवाया गया ओर दोपहर तक दोनो मेन लीकेज को ठीक करवा कर समस्या का समाधान किया गया। भु¨पद्र ¨सह ने बताया कि वह कल फिर टीम के साथ वार्ड का दौरा करेंगे ओर सारी मेन लाइन को दोबारा चैक करेंगे ताकि कहीं से कोई दोबारा शिकायत न आए।