अवैध माइनिग करने से रोका को कांग्रेसी नेता के क्रशर पर हमला, दो घायल
सरकारी जमीन पर अवैध माइनिग रोकने से नाराज कुछ लोगों ने कांग्रेसी नेता रोहित स्याल के क्रशर पर आकर हमला कर दिया।
संवाद सहयोगी, पठानकोट
सरकारी जमीन पर अवैध माइनिग रोकने से नाराज कुछ लोगों ने कांग्रेसी नेता रोहित स्याल के क्रशर पर आकर हमला कर दिया। हमले में दो लोगों को चोटें आईं हैं। थाना नंगलभूर पुलिस ने घायलों की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता कटारूचक्क निवासी दविन्द्र कुमार और ईश्वर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह क्रशर पर ड्राइवर का काम करते हैं। 14 मार्च की रात करीब साढ़े 11 बजे सरकारी जमीन पर गांव नलूंगा के सुखबीर सिंह, बहादर सिंह, समरजीत सिंह, सतविन्द्र सिंह और शामलाल जेसीबी से माइनिग कर रहे थे। उन्होंने इसकी जानकारी क्रशर मालिक रोहित स्याल को दी तो उन्होंने नलूंगा सरपंच को मौके पर बुलाया। रोहित स्याल और सरपंच के आने पर आरोपित भाग गए। थोड़ी देर बाद आरोपित आए हमला कर दिया और जाते समय कार तोड़ डाली। पुलिस ने छह आरोपितों पर केस दर्ज किया है।