पत्नी पर तेजधार हथियार से हमला, गिरफ्तार
ग्राम पंचायत इंदपुर के मोहल्ला जलाकड़ी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर हमला कर उसे घायल कर दिया।
संवाद सहयोगी, डमटाल
ग्राम पंचायत इंदपुर के मोहल्ला जलाकड़ी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। हालांकि हमले के उपरांत पति ने खुद ही शोर मचाया कि कोई उसकी पत्नी पर हमला कर भाग गया है। जानकारी अनुसर मोहल्ला जलाकड़ी में रहने वाले अशोक कुमार ने अपनी पत्नी पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। लोगों को जैसे ही इस बात का पता चला तो उन्होंने उक्त महिला को इंदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीं पत्नी को गंभीर रूप से घायल करने के उपरांत पति ने खुद ही मोहल्ले में शोर मचाया कि कोई उसकी पत्नी पर हमला कर घायल कर गया है लेकिन जांच के दौरान पुलिस को पता चल गया कि उसने ही अपनी पत्नी को घायल किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों में अक्सर झगड़ा रहता था जिस कारण अशोक कुमार ने अपनी पत्नी पर हमला कर उसे घायल किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।