जलापूर्ति के पंचायतीकरण पर किया प्रदर्शन
जल सप्लाई तालमेल संघर्ष कमेटी जिला पठानकोट के कन्वीनर सतीश शर्मा और जय पाल की अध्यक्षता में मलिकपुर स्थित डीसी कार्यालय के बाहर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। जिसमें विशेष रूप से पंजाब सबार्डिनेट सर्विस फैडरेशन के जिला प्रधान राजेन्द्र धीमान उपस्थित हुए। इस मौके पर जल सप्लाई सिस्टम पंचायतों के अधीन करने के विरोध में कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया तथा उनका पुतला जलाया गया। इस मौके पर जिला प्रधान राजेन्द्र धीमान ने कहा कि 24 सितंबर से लेकर 4 अक्तूबर तक पूरे पंजाब में डीसी दफ्तरों के बाहर रोष प्रदर्शन किए जांएगे। उसके बाद पंजाब इकाई की ओर से कैबिनेट मंत्री रजिया सुलताना के हलके में रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से चुनाव से पहले कर्मचारियों से कई वायदे किए गए थे लेकिन पंजाब में सरकार बनते ही कर्मचारियों से किए सभी वायदों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : वाटर सप्लाई तालमेल संघर्ष कमेटी के कन्वीनर सतीश शर्मा और जय पाल की अध्यक्षता में मलिकपुर स्थित डीसी कार्यालय के बाहर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। जिसमें विशेष रूप से पंजाब सुबार्डिनेट सर्विस फेडरेशन के जिला प्रधान राजेंद्र धीमान उपस्थित हुए। इस दौरान वाटर सप्लाई सिस्टम पंचायतों के अधीन करने के विरोध में कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया तथा उनका पुतला जलाया गया। जिला प्रधान राजेंद्र धीमान ने कहा कि 24 सितंबर से 4 अक्तूबर तक पूरे पंजाब में डीसी दफ्तरों के बाहर रोष प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उसके बाद पंजाब इकाई की ओर से कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के हलके में रोष प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले कर्मचारियों से कई वादे किए गए थे, लेकिन पंजाब में सरकार बनते ही कर्मचारियों से किए सभी वादों को नजरअंदाज किया जा रहा है। अभी तक सरकार की ओर से कर्मचारियों से किया एक भी वादा भी पूरा नहीं किया। जिस कारण राज्य भर के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार वाटर सप्लाई का पंचायतीकरण बंद करे, अस्थाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए, अस्थाई कर्मचारियों को न्यूनतम निर्धारित पे स्केल दिया जाए, छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को जल्द लागू किया जाए, खस्ताहाल वाटर सप्लाई की हालत को सुधारा जाए, विभाग में खाली पड़े पदों को पूरे स्केल पर भरा जाए, पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ सभी कर्मचारियों को दिया जाए आदि उनकी मांगे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को शीघ्र पूरा न किया तो पूरे पंजाब में जोरदार संघर्ष छेड़ा जाएगा। इस अवसर पर दलीप चंद, प्रधान राजेन्द्र कुमार, सुरेश कुमार, रिशी शर्मा, सरजन ¨सह, विजय कुमार, यशपाल, गोवर्धन ¨सह, अमरजीत ¨सह, राजेश सैनी, चमेल ¨सह, मनोहर लाल, द्वारका नाथ, कुलदीप शर्मा, अश्वनी शर्मा, शमशेर ¨सह, विजय कुमार, सुरेश भगत, अश्वनी कुमार, संजू कुमार, वरिन्द्र ¨सह, राकेश कुमार, दर्शन ¨सह, रमेश कुमार आदि उपस्थि थे।