जीओजी टीम ने किया सड़क का निरीक्षण
नहर किनारे मंडी बोर्ड विभाग द्वारा बनाई जा रही सड़क का निरीक्षण जीओजी टीम ने किया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 11:02 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 06:09 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : सोली भोली रोड 10 नंबर और 11 नहर के किनारे मंडी बोर्ड विभाग की ओर से बनाई जा रही सड़क का निरीक्षण करने के लिए जीओजी की टीम पहुंची। टीम के पदाधिकारी दिलावर सिंह, ठाकुर करण सिंह, पंकज भजूरा, महिदर सिंह, गुरबचन सिंह आदि ने सड़क के निर्माण के लिए प्रयोग किए जा रहे सामान को चेक किया। इस मौके पर ठाकुर करण सिंह ने बताया कि सड़क का निर्माण सही पाया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त सड़क का निर्माण होने पर लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस मौके पर जूनियर इंजीनियर कुलवंत सिंह ,सुपरवाइजर कुलदीप राज शर्मा ,रघुवीर सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें