मक्की की फसल पर सुंडी के हमले से किसान परेशान
इस बार मक्की की फसल को सुंडी लगने से मक्की की फसल खराब हो रही है।
संवाद सहयोगी, मामून : इस बार मक्की की फसल को सुंडी लगने से मक्की की फसल खराब हो रही है। खेतीबाड़ी विभाग के डॉक्टर अमरीक सिंह ने बताया कि जिला पठानकोट में लगभग 13 हजार हेक्टेयर भूमि पर मक्की की फसल लगाई गई थी, मगर फसल को सुंडी पड़ गई। इससे मक्की का पौधा खराब हो रहा है। उन्होंने किसानों से कहा कि आप दवाई का स्प्रे करें और ट्राईको कार्ड एक खेत में दो जगह लगवाए। वहीं जहां सुंडी लगी हुई है, वहां पर आधा चम्मच वरीक रैता उसमें डाल दें। यह ब्ररीक रेता सुंडी को जख्मी कर देता है जिससे सुंडी मर जाती है। पक्षी बैठ जाए और मक्की के पौधों को लगी सुंडी को खाकर किसानों की मदद करें।
..
फसल में सुंडी लग गई
गांव पगोली के किसान सोहन सिंह जग्गी ने बताया कि उन्होंने पांच किले में मक्के की फसल लगाई हुई थी, मगर अब फसल खराब हो रही है। इसमें सुंडी लग गई है, मैंने सपरे भी किया मगर सुंडी नहीं मर रही है।
...
मक्की की फसल दोबारा खराब हो रही है।
गांव करौली के किसान पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने छह किले में मक्की की फसल लगाई हुई थी, मगर सुंडी लगने से फसल खराब हो रही है। खेतीबाड़ी विभाग के अफसरों से संपर्क करके सपरे भी किया मगर कोई फायदा नहीं हुआ मक्की की फसल दोबारा खराब हो रही है।
...
अब फसल को कीड़ा पड़ गया
गांव घोह के किसान करण सिंह ने बताया कि उन्होंने दो किले में मक्की की फसल बीजी हुई थी। अब फसल को कीड़ा पड़ गया है। गांव में बने खेतीबाड़ी विभाग के कहने पर दवाई डाली है।