आइके गुजराल टीयू के वाइस चासंलर के बरी होने पर पूर्व मंत्री ने जताई प्रसन्नता
जागरण संवाददाता पठानकोट आइके गुजराल टेक्निकल यूनिर्वसिटी जालंधर के वाइस चांसलर रजनीश्
By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 06:15 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 06:15 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पठानकोट : आइके गुजराल टेक्निकल यूनिर्वसिटी जालंधर के वाइस चांसलर रजनीश अरोड़ा के बरी होने पर पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल ने प्रसन्नता व्यक्त की है। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल ने कहा कि 2017 में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद कांग्रेस सरकार ने सबसे पहला काम वाइस चांसलर रजनीश अरोड़ा पर एफआइआर दर्ज करवाने का किया। उन्हें जेल में भेज दिया गया, उन्हें तरह-तरह की यातनाएं दी गई। उनका कसूर सिर्फ यह था कि वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक छोटे से कार्यकर्ता थे। आखिरकार सेशन जज ने अपना फैसला सुनाते हुए उनको बरी कर दूध का दूध पानी का पानी कर दिया। फैसले के बाद पूर्व वाइस चांसलर को भी राहत मिली है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें