हर घर तिरंगा अभियान को लेकर की बैठक
ऋषि पठानिया ने बताया कि जिला पठानकोट भाजपा के आह्वान पर शक्ति केंद्र हाडा जडवाल और हरियाल में हर घर तिरंगा के लिए बैठकें की जा रही है। इसमें 15 अगस्त को हर घर में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
संवाद सहयोगी, जुगियाल: भाजपा मामून मंडल की विशेष बैठक मंडल अध्यक्ष ऋषि पठानिया की अध्यक्षता में गांव चत्क माधोसिंह में हुई। पंजाब विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू विशेष रूप में उपस्थित हुए। ऋषि पठानिया ने बताया कि जिला पठानकोट भाजपा के आह्वान पर शक्ति केंद्र हाडा, जडवाल और हरियाल में हर घर तिरंगा के लिए बैठकें की जा रही है। इसमें 15 अगस्त को हर घर में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इस मौके पर पूर्व डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू ने कहा कि तिरंगा हम भारतीयों की शान है। इसलिए अपने भारतीय होने का परिचय 15 अगस्त आजादी दिवस पर अपने अपने घरों में तिरंगा फहरा कर करेंगे। इस मौके पर विशाल शर्मा, पूर्व सरपंच प्रीत कौर, विचित्र सिंह, बलवान सिंह, गंधर्व सिंह, तरसेम सिंह, राजेंद्र सिंह, पवन कुमार, बृजेंद्र शर्मा के अलावा अन्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।