विक्की ने 33वीं बार किया रक्तदान
ब्लड डोनर पठानकोट संस्था के कोआर्डिनेटर विक्की रेहान की ओर से 33वीं बार रक्तदान करके रक्तदान महादान का संदेश दिया गया।
संवाद सहयोगी, पठानकोट
ब्लड डोनर पठानकोट संस्था के कोआर्डिनेटर विक्की रेहान की ओर से 33वीं बार रक्तदान करके रक्तदान महादान का संदेश दिया गया। प्रधान कृष्ण मोहन, कोआर्डिनेटर मुनीष सभ्रवाल एंव रवनीत गढ़ ने बताया कि संस्था के कोआर्डिनेटर विक्की रेहान ने 33वीं बार रक्तदान किया है। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से समय-समय पर लोगों को रक्तद मुहैया करवाया जाता है। वहीं विक्की रेहान ने कहा कि संस्था की रक्तदान मुहिम का हिस्सा बनते हुए संस्था के साथ जुड़ें और रक्तदान करके पुण्य के भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि रक्तदान सिर्फ महादान ही नहीं बल्कि जीवनदान भी है। हम रक्तदान करके किसी की जान बचा सकते हैं। ऐसे में हर किसी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।