लोगों को कानूनी सहायता संबंधी दी जानकारी
संवाद सहयोगी, नरोट मेहरा : जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी की ओर से गांव मुरादपुर में सरपंच
संवाद सहयोगी, नरोट मेहरा : जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी की ओर से गांव मुरादपुर में सरपंच मदन लाल की अध्यक्षता में मुफ्त कानूनी जागरुकता सेमिनार लगाया गया। सेमिनार में विशेषरूप से पीएलवी सुभाष गुप्ता एवं गोयल विहाल पहुंचे। सुभाष गुप्ता ने बताया कि मलिकपुर कोर्ट कांप्लेक्स में मुफ्त कानूनी सहायता के वकील बैठते हैं। वहां कोई भी व्यक्ति कानूनी सहायता ले सकता है। उन्होंने बताया कि गरीब, जरूरतमंद, अनुसूचित जाति के लोग, कबीलों के लोग, स्पेशल, महिलाओं, बच्चे, बुजुर्गों, दिव्यांग समेत लोग कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर जो¨गद्र पाल, सुनीता देवी, देसराज, प्रीत देवी, अवतार ¨सह, बिमला देवी, आशा, वीना देवी, कमला देवी, रेखा सहित अन्य मौजूद थे। समस्या हो तो 1968 पर करें फोन
इसके अलावा वह लोग जिनकी सालाना आमदन 3 लाख से कम है और उनको किसी किस्म का कोई केस लड़ने की जरूरत पड़ती है तो उनको मुफ्त वकील प्रोवाइड होता है और कागज पत्रों के भी पैसे नहीं लगते। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए लोग 1968 पर फोन कर सकते हैं।