दंत पखवाड़ा 1 फरवरी से
कम्युनिटी हेल्थ सेंटर घरोटा में दांतों का पखवाड़ा एक फरवरी से आरंभ होगा।
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Jan 2020 09:37 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jan 2020 09:37 PM (IST)
संवाद सहयोगी, घरोटा : कम्युनिटी हेल्थ सेंटर घरोटा में दांतों का पखवाड़ा एक फरवरी से आरंभ होगा। डेंटल डॉक्टर माधवी ने बताया कि दांतों का पखवाड़ा 15 फरवरी तक चलेगा जिसमें चैकअप के साथ ही जरूरतमंद लोगों को मुफ्त डेंचर भी दिए जाएंगे। इसके लिए अस्पताल में रजिस्ट्रेशन शुरू है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग इसका लाभ लें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें