मैरा में मिला डेंगू का पॉजीटिव मरीज
स्वास्थ्य विभाग ने गांव मैरा में एक व्यक्ति में डेंगू पॉजिटिव आने के बाद उसके आसपास के घरों में सर्वे अभियान चलाया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 09:35 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 06:12 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : स्वास्थ्य विभाग ने गांव मैरा में एक व्यक्ति में डेंगू पॉजिटिव आने के बाद उसके आसपास के घरों में सर्वे अभियान चलाया गया। हेल्थ इंस्पेक्टर अविनाश शर्मा ने बताया कि टीम ने 45 घरों का सर्वे किया। घरों की छतों, कूलर, फ्रिज की ट्रे की जांच की गई और लोगों को डेंगू बुखार संबंधी जागरूक किया गया।उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में डेंगू का फ्री उपचार किया जा रहा है। मौके पर दलजीत सिंह, गुलाब सिंह, सतनाम सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें