योगासन, प्राणायाम और स्वाध्याय अपनाए हैं रजनीश
कर्फ्यू के चलते अधिकतर लोग अपने घरों में कैद हैं इसलिए लोग टाइमपास के लिए नए तरीके निकाल रहे है। कस्बे के प्रसिद्ध व्यवसायी रजनीश कुमार बबलू ने भी अपनी नैतिक जिम्मेवारी समझते हुए लोगों से दूरी बनाई हुई है।
संवाद सहयोगी, घरोटा:
कर्फ्यू के चलते अधिकतर लोग अपने घरों में कैद हैं, इसलिए लोग टाइमपास के लिए नए तरीके निकाल रहे है। कस्बे के प्रसिद्ध व्यवसायी रजनीश कुमार बबलू ने भी अपनी नैतिक जिम्मेवारी समझते हुए लोगों से दूरी बनाई हुई है। उनकी मानें तो मनुष्य खुद को साबित करने के लिए बहुत कुछ करता है, परंतु कुदरत ने एक बार फिर मानव को चेताया है कि वह ही श्रेष्ठ है। शॉप, गैस एजेंसी, क्रशर होने के चलते पहले यहां उनका पूरा समय व्यस्त व आपाधापी में ही व्यतीत होता था। अब जब से कर्फ्यू लगा है उनका पूरा जीवन ही बदल गया है। इस बदलाव का सदुपयोग करना आरंभ कर दिया है। वह सुबह उठते ही योगासन, प्राणायाम की क्रियाएं करते हैं। नहाने के उपरांत पूजा अर्चना व स्वाध्याय करते है। अब समूह परिवार के साथ नाश्ते करते है। वहीं, रामायण सीरियल देखने के उपरांत घर परिसर में क्रिकेट, चैस, कैरमबोर्ड बच्चों तथा पत्नी के साथ खेलना भी नित्य क्रिया बन गई है। जबकि घर से ही गैस एजेंसी के काम को देखते हैं, जिससे कि लोगों को कोई समस्या पेश न आए। दूरभाष से अपनों के साथ संपर्क रखने के साथ ही सरकार के आदेश का पालन करते हुए घर में ही रहने को प्राथिमिकता देते है। बताते हैं कि सायं के समय माता के साथ जीवन के अनुभव तथा अन्य परिवारिक बातों पर चर्चा करने के उपरांत बच्चों के साथ हंसी मजाक में समय बिताना उनको खूब पसंद आ रहा है। यह समय सकारात्मकता बनाने का है और परिवार इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं।