दिहाड़ी मजदूर को लगा पांच लाख का लाटरी
दिहाडी मजदूर गोल्डी को पांच लाख रुपये का लाटरी लगा है।
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : दिहाडी मजदूर गोल्डी को पांच लाख रुपये का लाटरी लगा है। मलिकपुर में दिहाड़ी मजदूर का कार्य करने वाले गोल्डी हिमाचल से ताल्लुक रखते हैं। बीते दिनों हिमाचल के कांगड़ा निवासी गोल्डी ने सुगाल एंड दामिनी ग्रुप की राजश्री मिजोरम की साप्ताहिक लाटरी का 30 रुपये का टिकट खरीदा था। तब उसे भी इस बात का यकीन नहीं था उसे यह लगेगा। उसने बताया कि वह लाटरी में इनाम पाकर बेहद खुश है। इस बार ईश्वर ने दीवाली का सबसे बड़ा तोहफा दिया है। वह जहां पर मेहनत मजदूरी करता है। उसके दो बच्चे हैं तथा इस इनामी राशि का प्रयोग वह अपने बच्चों की शिक्षा के लिए करेगा। इसके लिए वह और उनका परिवार भगवान के शुक्रगुजार हैं। वहीं, बावा लाटरी एजेंसी के स्टाकिस्ट व एमडी अशोक बावा ने मुंह मीठा करवाकर उनको बधाई दी गई।