8.17 करोड़ के टेंडर पर विधायक व मेयर में क्रेडिट वार
पठानकोट नगर निगम की ओर से मंगलवार को शहर में आठ करोड सत्रह लाख रुपये के विकास कार्यो के टेंडर निकाले गए हैं।
श्याम, पठानकोट
पठानकोट नगर निगम की ओर से मंगलवार को शहर में आठ करोड सत्रह लाख रुपये के विकास कार्यो के टेंडर निकाले गए हैं। टेंडर निकलते ही इस पर क्रेटिड वार शुरू हो गई है। एक तरफ विधायक अमित विज का कहना है कि उन्होंने यह मामला पंजाब सरकार के समक्ष उठाया था, जिसके बाद इसकी मंजरी मिली है, वहीं मेयर अनिल वासुदेवा ने कहा कि इन टेंडर में न तो विधायक का कुछ लेना-देना है और न ही पंजाब सरकार का। पूरा पैसा निगम की ओर से खर्च किया जाना है। कुल 11 करोड़ के विकास कार्य करवाए जाने हैं, जिसके तहत फिल्हाल 8.17 करोड़ के टेंडर निकाले गए हैं। 8.17 करोड़ के टेंडर का क्रेडिट लेते हुए विधायक अमित विज ने कहा कि निगम ने गलत परम्परा चला रखी थी। उन्होंने मेयर का नाम तो नहीं लिया, लेकिन इशारा उनकी ओर ही था। विज ने कहा कि पिछले लंबे समय से निगम दो-दो लाख रुपए निकलवा कर मनमर्जी से शहर में काम करवा रहे थे। बहुत जगहों के लिए पैसा तो निकलवा लिया गया परंतु काम हुआ ही नहीं। इससे शहर का बहुत नुकसान हुआ। विज ने कहा कि उनकी ओर से सारा मामला पंजाब सरकार के ध्यान में लाया गया, जिस पर सरकार ने सुझाव अनुसार लगभग सवा आठ करोड़ के टेंडर एक साथ मं•ाूर कर दिए हैं। विधायक ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अम¨रदर ¨सह, सासंद सुनील जाखड तथा निकाय मंत्री नवजोत सिद्धू का सहयोग के लिए खास तौर से आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जिस प्रकार सक्रियता दिखा कर नगर निगम के 182 विकास कार्य एक साथ करवाने के लिए भाजपा नीत निगम को मजबूर किया, वह निगम में बैठे कांग्रेस के पार्षदों की जीत है। उन्होंने दावा किया कि नगर निगम के पास कोई विजन नहीं है, इसलिए पंजाब सरकार को आगे आक्रामक रोल अदा करना पड़ रहा है। मेयर बोले-निगम साडा, पैसे साडे, पंजाब सरकार कित्थों आ गई
निगम के मेयर अनिल वासुदेवा ने विधायक अमित विज को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि निगम साडा, पैसे वी साडे, पंजाब सरकार कित्थों आ गई। उन्होने कहा कि आठ करोड़ से होने वाले विकास कार्यो में पंजाब सरकार या फिर विधायक का कोई लेना-देना नहीं है। सभी प्रोजेक्टों पर खर्च होने वाला पैसा निगम का है। उसमें सहयोग केंद्र सरकार का है। अब जब काम होने को हैं तो पंजाब सरकार कहां से आ गई। यह वही विकास के काम हैं जिन्हें वह बहुत देर से कहते आ रहे हैं। आठ करोड़ के टेंडर जारी कर दिए गए हैं, जबकि बाकी तीन करोड़ के काम जल्द अलॉट कर दिए जाएंगे। हाउस की मी¨टग में जब इन कार्यों संबंधी प्रस्ताव लाया गया तो भाजपा पार्षदों ने कांग्रेसी पार्षदों की सपोर्ट की थी, लेकिन कांग्रेसी पार्षदों ने इसका लिखित तौर पर विरोध किया था। अब इसका क्रेडिट पंजाब सरकार कैसे ले सकती है। शहर को दो मुख्य सड़कों पर खर्च होंगे 80 लाख
जारी किए गए टेंडर से शहर में 8.17 करोड़ रुपए का विकास होगा। इनमें से 80 लाख रुपए शहर की दो मुख्य सड़कों पर खर्च किए जाएंगे। ये सड़के हैं खानपुर ब्रिज से खानपुर चौक तथा वालिया रिजोर्ट से रामशरण कालोनी की सड़क। ये दोनों पक्की सडकें बनाई जाएंगी। इसका काफी समय से मांग उठ रही थी। अब इसके मंजूर होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा शहर के सभी 50 वार्डो में इंटरलॉक टाइलें लगाई जाएंगी। शहर में नाइट शेल्टर बनाए जाएंगे। बरसाती पानी की निकासी के लिए भी काम किया जाएगा।
1 जनवरी तक भर सकते हैं टेंडर
निगम को ओर से जारी किए गए 8.17 करोड़ रुपये के विकास कार्यो के लिए ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया 11 दिसंबर से शुरू की गई है। टेंडर 1 जनवरी दोपहर 2 बजे तक भरे जा सकते हैं। 1 जनवरी या दो जनवरी को टेंडर अलॉट किए जाएंगे। विकास कार्यो की अविध कम से कम 180 दिन या ज्यादा से ज्यादा 365 दिन रहेगी।
मेयर और विज परिवार में रहा है छत्तीस का आंकड़ा
पठानकोट के मेयर अनिल वासुदेवा और विधायक अमित विज के परिवार में गत लंबे समय से छत्तीस का आँकड़ा चला आ रहा है। अप्रैल माह के दौरान जब शहर की सात मोटरें एक साथ खराब हो गई थीं तो विधायक और मेयर के बीच खटपट हो गई थी। विधायक ने कहा था कि वह एमपी फंड से इन्हें रिपेयर करवाएंगे जिस पर मेयर ने कहा कि मोटरें उनकी हैं और वह खुद ठीक करवा देंगे। बाद में जब जिला कांग्रेस प्रधान ने मेयर पर सरकारी गाड़ी में प्राइवेट फंक्शनों में जाने का आरोप लगाया तो मेयर ने भी जिला प्रधान अनिल विज पर अपने बेटे विधायक की सरकारी गाड़ी में घूमने का आरोप जड़ दिया। मेयर वासुदेवा ने कमिश्नर कुलवंत ¨सह पर आरोप लगाया कि वह दफ्तर नहीं बैठते हैं तो कांग्रेस के जिला प्रधान उनके पक्ष मे आ गए और बोले की मेयर को काम करवाना नहीं आता है।