नवांपिड-फरीदानगर पत्तन पर बने रहे पुल का 75 फीसद काम पूरा
लोक निर्माण विभाग की ओर से साढ़े तीन करोड़ की रात से नवांपिड-फरीदानगर पत्तन पर पक्के पुल निर्माण किया जा रहा है।
संवाद सहयोगी, घरोटा :
लोक निर्माण विभाग की ओर से साढ़े तीन करोड़ की रात से नवांपिड-फरीदानगर पत्तन पर पक्के पुल निर्माण किया जा रहा है। यह कार्य 18 महीने पहले आरंभ हुआ था। 75 फीसद कार्य पूरा हो चुका है। पुल के निर्मित होने पर क्षेत्र के 40 गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। 10 किलोमीटर के अतिरिक्त सफर से छुटकारा मिलेगा। यह पुल 110 मीटर लंबा है, जिसकी चौड़ाई साढे 7 मीटर है। अंतिम स्लैब का कार्य अभी बाकी है। ठेकेदार अश्वनी वडैहरा ने बताया कि बाकी कार्य को भी जल्द पूरा कर दिया जाएगा। किसानों को अपनी फसलों के रखरखाव व मवेशियों की संभाल के लिए समस्या आ रही थी। इसके बनने से मंडीकरण का भी समाधान होगा।
विधायक जोगिद्र पाल ने कहा कि नलवा दरिया पर पक्का पुल बनाने की काफी समय से मांग की जा रही थी। इस पत्तन पर पुल निर्माण से यहां क्षेत्र का आपस में कटा संपर्क जुड़ेगा वहीं क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी।